Surya Grahan 2023 date: भारत में कब और कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण की टाइमिंग और सूतक काल- Very Useful

Surya Grahan 2023 date: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 17 अक्टूबर को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और 18 अक्टूबर की रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। आइए जानते हैं कि 17 अक्टूबर को भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा या नहीं, सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

Surya Grahan 2023 date, time in India: सौरमंडल में ग्रहण की घटना खगोलीय हो सकती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके फायदे और नुकसान के दूरगामी परिणाम होते हैं। इस साल चार ग्रहण पड़ रहे हैं। जिसमें पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को लग चुका है और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग चुका है। अब इस साल के आखिरी दो ग्रहण लगने जा रहे हैं। जिसमें 17 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

ज्योतिषियों के अनुसार एक ही महीने में दो ग्रहण होना बिल्कुल भी लाभकारी नहीं होता है। इतना ही नहीं 17 अक्टूबर से 4 नवंबर तक के 20 दिन खगोलीय घटनाओं की दृष्टि से भी बेहद खास माने जाते हैं, जिनका असर धरती पर बड़े देशों में प्राकृतिक आपदाओं, भूकंप, महामारी, सुनामी, युद्ध के रूप में देखने को मिलेगा।

कब है सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2023 kab hai)

ज्योतिषाचार्य पंडित पवन त्रिपाठी ने बताया कि 2023 में कुल मिलाकर चार ग्रहण हैं। दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, 2023 को लगा था और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगा था। अब आने वाले दो ग्रहण आश्विन माह में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण होंगे। ये दोनों ग्रहण एक ही महीने में पड़ रहे हैं।

भारत में कितने बजे लगेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2023 kitne baje lagega)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 17 अक्टूबर, शनिवार को अश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या पर लगेगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इसकी खासियत यह है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मूल रूप से, यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका, अटलांटिक और प्रशांत महासागरों के तट पर दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार 17 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण शनिवार को रात 8 बजकर 34 मिनट पर शुरू होगा और यह रात 2 बजकर 25 मिनट पर खत्म हो जाएगा।

सूतक काल मान्य होगा या नहीं (Surya Grahan 2023 sutak kaal timing)

पंडित पवन त्रिपाठी के अनुसार यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यानी इस ग्रहण का देश-दुनिया पर शारीरिक प्रभाव, आध्यात्मिक प्रभाव, सूतक प्रभाव या किसी भी प्रकार का धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। इस ग्रहण के दौरान भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए सामान्य दिनचर्या रहेगी। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण कहां लगता है और कहां दिखाई देता है, इसका भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए भारत में इस ग्रहण के ना होने के कारण भारत के लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

विश्व पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव (Surya Grahan 17 October 2023 effect)

‘लेकिन अगर इस ग्रहण को विश्व के नजरिए से देखा जाए तो निश्चित तौर पर अश्विन के महीने में यानी एक ही महीने में लगने वाले दो ग्रहण समाज के लिए, दुनिया के लिए अच्छे नहीं हैं। शास्त्रों में स्पष्ट कहा गया है कि अगर एक ही महीने में दो ग्रहण लग जाएं तो यह दुनिया और समाज के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

कहां कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण (Solar eclipse 2023 visibility)

यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेंटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरू, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पैराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास आदि में दिखाई देगा।

कब लगता है सूर्य ग्रहण (What is solar eclipse)

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर छाया डालता है। इस अवस्था में, यह पूरी तरह से या आंशिक रूप से सूर्य के प्रकाश को कवर करता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण को मिश्रित सूर्य ग्रहण माना जाता है जिसमें ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण के रूप में शुरू होता है, फिर धीरे-धीरे यह पूर्ण सूर्य ग्रहण में बदल जाता है और फिर वापस आकर वलयाकार सूर्य ग्रहण में बदल जाता है।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें (Do & Donts of Surya grahan)

  1. सूर्य ग्रहण के बाद गंगा जल से स्नान करें. पूरे घर और देवी-देवताओं को शुद्ध करें।
  2. ग्रहण के दौरान सूर्य को सीधे देखने से बचना चाहिए।
  3. ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से बचें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आप कोई गलत काम न करें।
  4. ग्रहण के बाद हनुमान जी की पूजा करें।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्यों होता है खाना पीना वर्जित?

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी नहीं खाना चाहिए। स्कंद पुराण में भी इस बात का जिक्र है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाना खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। यह भी बताया गया है कि सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करने से सभी पुण्य और कर्मों का नाश हो जाता है।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

पंडित पवन त्रिपाठी के अनुसार सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद 28 अक्टूबर 2023 को चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो भारत में दिखाई देगा। इसलिए भारतीयों के लिए यह चंद्र ग्रहण यानी 28 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा और भारत में इसकी भौतिक और आध्यात्मिक मान्यता भी होगी। और 12 राशियों पर इसका अच्छा और बुरा प्रभाव भी पड़ेगा।

Important Links

Home Pagenew Click Here
Join Our Telegram Group
new
Click Here
Official websitenew Click Here

निष्कर्ष – Surya Grahan 2023 date  

इस तरह से आप अपना Surya Grahan 2023 date कर सकते हैं, अगर आपको इससे संबंधित और भी कोई जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं |

दोस्तों यह थी आज की Surya Grahan 2023 date के बारें में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में आपको Surya Grahan 2023 date , इसकी सम्पूर्ण जानकारी बताने कोशिश की गयी है |

ताकि आपके Surya Grahan 2023 date से जुडी जितने भी सारे सवालो है, उन सारे सवालो का जवाब इस आर्टिकल में मिल सके |

तो दोस्तों कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं |

और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, twitter पर ज़रुर शेयर करें |

ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें Surya Grahan 2023 date पोर्टल की जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके|

Source –

Internet

सब एडिटर (इंटरनेशनल डेस्क) naukaritime (news.naukaritime.com/). पत्रकारिता का अनुभव 1.5 साल. अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद news.naukaritime.com में नई पारी का आगाज किया है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खबरों के लेखन में दिलचस्पी.

x
बिहार इंटर लेवल भर्ती परीक्षा के लिए करना पड़ सकता है लम्बा इंतजार अभी-अभी नोटिफिकेशन जारी इस दिन होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी नए वर्ष में बिल्कुल नए तरीके से Ladli Bahan Yojana का आवेदन शुरू सहारा इंडिया की 10000 रूपए की नई क़िस्त जारी, यहाँ से रिफंड पेमेंट लिस्ट कैसे करें जारी हुआ महतारी वंदना योजना की पहली किस्त, पीएम मोदी ने दिए बड़ी खुशखबरी